कोरबा। कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढेलवाडीह बस्ती में एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे के साथ अमानवीय कृत्य का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मासूम बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था, तभी गांव का 26 वर्षीय युवक सीमन लाल कंवर शराब के नशे में वहां पहुंचा।
उसने बच्चे को बहला- फुसलाकर अपने पास बुलाया और उसके गुप्तांग पर नाखून से गंभीर चोट पहुंचाई।
बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी युवक फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
घटना की शिकायत पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सीमन लाल कंवर को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















