कोरबा। अखबार वितरक संघ के तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा प्रदेश कार्यालय के लिए बाथरूम, टॉयलेट एवं बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस कार्य को यथाशीघ्र शुरू कर दिया जाएगा और आगे अन्य जरूरी कामों के लिए भी राशि स्वीकृत की जाएगी।
वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मंत्री देवांगन ने कहा कि अखबार वितरक कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और उनके उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अखबार वितरक संघ की ओर से प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ने मांग रखी, जिस पर मंत्री ने तुरंत यह सौगात घोषित कर दी।
महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में दो वर्ष के अल्प कार्यकाल में 800 करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत हो चुके हैं और अखबार वितरक संघ को आगे बढ़ाने में हर संभव मदद की जाएगी।
सम्मेलन में महाराष्ट्र अखबार राज्य वृत्तपत्र विक्रेता संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाटनकर एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस मौके पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने कैंप लगाकर छूटे हुए सदस्यों के श्रम हितग्राही कार्ड बनाए। कोरबा के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, प्रेमलता बंजारे, रामकुमार साहू, ईश्वर पटेल, योगेश मिश्रा, पंकज भट्ट, राकेश सैनी, रामश्रेष्ठ पासवान, भोला अवस्थी, भागवत नारायण चौरसिया, दिनेश उईके, विनोद पन्नासे आदि उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















