कोरबा। जिले में अपराधिक तत्वों पर लगातार नकेल कसने का काम पुलिस कर रही है। उन्हें सबक सिखाने पर भी फोकस किया गया है। इसके बावजूद अपराधिक गतिविधियां कम नहीं हो रही हैं। छोटी उम्र में गंभीर अपराध करने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। पुलिस ने ऐसे 6 तत्वों को कब्जे में लिया जो चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत कर रहे थे।
कोतवाली पुलिस ने 19 मार्च को ऐसी ही एक घटना को लेकर कार्यवाही की। बताया गया कि चलती मोटर साइकिल में अपराधिक तत्वों ने चाकू लहराया और लोगों को आतंकित करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। यह वीडियो सामने आया तो कोतवाली पुलिस ने 25 मार्च को अपराध क्रमांक 284 कायम किया। संबंधितों पर आर्म्स एक्ट के अलावा धारा 184, 181 और 180/5 कायम की गई।
विवेचना के दौरान घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने घटना कारित करना स्वीकार किया। जांच में कुल 6 व्यक्ति संलिप्त पाए गए।
पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय राहुल यादव के साथ 5 और अपराधिक तत्व इस घटना में शामिल थे। वे अपराधिक कृत्य में सहभागी रहे। प्रकरण में अगली कार्यवाही की गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















