चैत्र अमावस्या: सप्तदेव मंदिर में हुआ राणीसती दादी का मंगलपाठ

कोरबा। चैत्र कृष्ण पक्ष अमावस्या (18 मार्च) को सप्तदेव मंदिर में माँ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ और सिंघारा उत्सव मनाया गया। प्रत्येक माह की अमावस्या की परंपरा के अनुसार इस दिन मंदिर में विशेष भक्ति और उत्साह का माहौल रहा।

सायं 4 बजे से 7 बजे तक श्रीमती लीना अग्रवाल एवं उनकी पार्टी ने माँ राणीसती दादी का सिंघारा किया और संगीतमय मंगलपाठ का आयोजन किया।

उपस्थित सभी मंगलपाठी बहनों ने पूर्ण परिधान नथ,चूड़ा,चुनरी आदि में सजकर एक ही लय और एक ही राग में मंगलपाठ किया, जिससे पूरा मंदिर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। मंगलपाठ के समापन पर भगवान की आरती की गई और सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

प्रेमा अग्रवाल ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों में 26 मार्च को रामनवमी एवं दुर्गा नवमी का उत्सव तथा 2 अप्रैल को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। सप्तदेव मंदिर में महिलाओं की भक्ति और एकजुटता हर अमावस्या को और भी प्रेरणादायक बनाती है।