कोरबा। केंद्रीय विद्यालय संगठन (नई दिल्ली) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-1, बालवाटिका एवं अन्य कक्षाओं में प्रवेश हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत कक्षा-1 एवं बालवाटिका (1, 2, 3) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 20 मार्च सुबह 10 बजे से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगी।
इच्छुक अभिभावक निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी के प्राचार्य सुनील कुमार साहू ने बताया कि प्रवेश के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी।
निर्धारित मानकों के अनुसार कक्षा-1 में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 6 वर्ष होनी चाहिए। वहीं बालवाटिका-1 के लिए 3 से 4 वर्ष, बालवाटिका-2 के लिए 4 से 5 वर्ष तथा बालवाटिका-3 के लिए 5 से 6 वर्ष आयु निर्धारित की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि सीटों का आरक्षण केवीएस के प्रवेश दिशा-निर्देश 2026-27 के अनुसार किया जाएगा। अभिभावकों से समय पर आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि उनके बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित हो सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















