कोरबा। सेवा भारती कोरबा ने स्वामी विवेकानंद सेवा सदन में एक भावुक और हर्ष का क्षण सृजित किया। संस्था ने सरकारी नियमों एवं आवेदन प्रक्रिया का पूर्ण पालन करते हुए एक और बच्चे को दत्तक ग्रहण के माध्यम से एक नए परिवार में स्थान दिया। इस दत्तक ग्रहण कार्यक्रम में बच्चे को नए माता-पिता का स्नेह प्राप्त हुआ, जिससे उसके चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। नए परिवार ने भी बच्चे के पालन-पोषण, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की पूरी जिम्मेदारी खुशी-खुशी स्वीकार की।
कार्यक्रम में विद्या भारती मध्य क्षेत्र के उपाध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही हितानंद अग्रवाल एवं बरखा अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए।
सेवा भारती के सचिव सुनील जैन, कोषाध्यक्ष गोविंद माधव उपाध्याय, सहसचिव निकेश अग्रवाल के अलावा अभिषेक शर्मा, सुनील वर्मा, भागीरथी चंद्रा, निक्की उपाध्याय, मयंक श्रीवास, शोभा अवस्थी, रूबी मुखर्जी, कमल बत्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
सेवा भारती कोरबा ने बीते वर्षों में 20 से अधिक ऐसे बच्चों को सुरक्षित और प्यार भरे परिवारों में स्थान दिया है, जो असुरक्षित स्थिति में प्राप्त हुए थे। संस्था ने इन बच्चों को बेहतर वातावरण, शिक्षा और देखभाल प्रदान कर उन्हें नए जीवन की ओर अग्रसर किया है।
यह दत्तक ग्रहण कार्यक्रम समाज में बाल कल्याण और परिवार निर्माण की भावना को मजबूत करने का एक जीवंत उदाहरण है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















