कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर कोरबा वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। कोरबा रेंज के अंतर्गत पंडरीपानी क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए और उनके संरक्षण, देखभाल एवं जीवित रखने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी मृत्युंजय शर्मा, ड्यूटी रेंजर, फील्ड स्टाफ और अन्य कर्मचारी शामिल हुए।
डीएफओ के मार्गदर्शन में आयोजित इस पौधरोपण अभियान में क्षेत्र के ग्रामीण भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि वे भी पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा रोपित पौधों की देखभाल में सहयोग करेंगे।
वन विभाग का यह प्रयास न केवल वन क्षेत्र को बढ़ाने, बल्कि स्थानीय समुदाय को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में योगदान देने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















