कोरबा। कोरबा शहर आज भगवान झूलेलाल के जयकारों और चेट्रीचंड्र महोत्सव की भक्ति से गूंज उठा। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के नेतृत्व में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में सिंधी समाज की आस्था, एकता और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।
शोभायात्रा झूलेलाल मंदिर (रानी रोड) से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरती हुई गोदड़ी धाम (डीडीएम रोड) तक पहुंची। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु, मनमोहक झांकियां, भक्ति संगीत, ढोल-नगाड़े और ‘जय झूलेलाल’, ‘झूलेलाल साईं’ के उद्घोषों ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया।
प्रमुख झलकियां:
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित बीजेपी, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के अनेक नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया।
सभी अतिथियों ने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना की और सिंधी समाज को चेट्रीचंड्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा, “भगवान झूलेलाल के आदर्श हमें प्रेम, भाईचारा और सेवा का संदेश देते हैं। आज सिंधी समाज की यह एकजुटता पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।”
शोभायात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं ने न केवल अपनी परंपराओं को जीवंत रखा, बल्कि शहर में सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी फैलाया। सिंधी समाज की यह भव्यता और समर्पण वाकई देखते ही बनती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















