खाद्य आपूर्ति पर नजर रखने कंट्रोल रूम सक्रिय, शिकायतों के लिए हेल्पलाइन जारी

कोरबा। खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नवां रायपुर के निर्देशों के तहत कोरबा जिले में आवश्यक वस्तुओं (खाद्यान्न, विशेष केरोसिन, डीजल/पेट्रोल) के सुचारु वितरण, परिवहन और उपलब्धता की निगरानी के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर सक्रिय कर दिया गया है।

इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आम नागरिक अपनी शिकायतें, सुझाव या आवश्यक जानकारी दर्ज करा सकेंगे।

प्राप्त शिकायतों का त्वरित संकलन किया जाएगा, संबंधित अधिकारी को प्रेषित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और कार्रवाई की रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को भेजी जाएगी। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

नियंत्रण कक्ष के प्रभावी संचालन के लिए जिले के निम्नलिखित अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी सौंपी गई है:

श्रीमती उर्मिला गुप्ता,खाद्य निरीक्षक (मो.78699 90 067)

पारस सोनी, खाद्य निरीक्षक (मो. 9479045059)

रवि कुमार यादव, खाद्य निरीक्षक (मो.8319129386)

सुरेश लांजी, खाद्य निरीक्षक (मो. 7723954059)

नवीन तिवारी, सहायक प्रबंधक (मो. 7879818309)

पंकज कुमार अग्रवाल, लिपिक (दैनिक वेतन भोगी), खाद्य शाखा (मो. 8319363959) ये अधिकारी समय-समय पर नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध रहेंगे और प्राप्त शिकायतों/सूचनाओं का समाधान करेंगे।

नागरिकों के लिए नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाइन नंबर: 9691901259 इस नंबर पर खाद्य आपूर्ति, राशन वितरण, केरोसिन, ईंधन उपलब्धता या किसी भी संबंधित समस्या की जानकारी/शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि गर्मी के मौसम, त्योहारों और अन्य परिस्थितियों में आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी या कमी न हो और आमजन को कोई असुविधा न उठानी पड़े।