कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज तानसेन चौक (साकेत प्रशासनिक भवन के समीप) में नवस्थापित अशोक स्तंभ का करतल ध्वनि के बीच लोकार्पण किया।
इस अवसर पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय,सभापति नूतन सिंह ठाकुर,वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में चन्द्रलोक सिंह,ममता यादव,लक्ष्मण श्रीवास,राकेश वर्मा, प्रताप सिंह कंवर,चेतन सिंह मैत्री, पंकज देवांगन आदि पार्षदगण भी शामिल हुए।
सौंदर्यीकरण की दिशा में निरंतर प्रयास
ऊर्जानगरी कोरबा के शहर सौंदर्यीकरण एवं चौक-चौराहों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में उपेक्षित पड़े स्थलों को क्रिएटिव कॉर्नर की पहल से सुसज्जित किया जा रहा है तथा सार्वजनिक स्थलों को सजाने-संवारने का कार्य जारी है।
अशोक स्तंभ शहर की शोभा बढ़ाएगा
तानसेन चौक में स्थापित यह अशोक स्तंभ शहर की शोभा में चार चांद लगाने वाला है। इस स्तंभ के निर्माण से न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल के रूप में भी विकसित होगा।
लोकार्पण के अवसर पर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में आमनागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से शहर की पहचान बढ़ती है और नागरिकों में गौरव की भावना जाग्रत होती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















