कोरबा। हिंदू नववर्ष के भव्य आयोजन और शोभायात्राओं के सफल समापन के बाद देर रात करीब 3 बजे टीपी नगर में पुलिस बल का फॉलिंग किया गया। इस दौरान करीब 400 पुलिस जवान मौजूद रहे, जिन्होंने दोपहर 2 बजे से लेकर देर रात तक लगातार ड्यूटी निभाई।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाला गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।

दोनों रैलियों में लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जिसके बावजूद पुलिस के बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट और डायवर्जन प्लान के कारण आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। शहर में यातायात सुचारू रूप से संचालित होता रहा।
फॉल-इन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी जवानों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि सभी ने विषम परिस्थितियों में भी धैर्य और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















