कोरबा। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (वायएचएआई) की कोरबा इकाई ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम विद्युत कंपनी के सीनियर क्लब में आयोजित किया गया, जिसमें कोरबा एवं बिलासपुर से 80 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अलका कंसल एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य अभियंता डीएसपीएम संजीव कंसल ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। श्रीमती कंसल ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनकी भूमिका अनंत है। वहीं संजीव कंसल ने एक प्रेरक कहानी के माध्यम से बताया कि किस प्रकार एक महिला का जीवन बचपन से लेकर वृद्धावस्था तक बदलता है और वे जीवनसाथी के रूप में पुरुषों का हर कदम पर साथ देती हैं।
यूथ हॉस्टल के राज्य चेयरमैन संदीप सेठ, यूनिट अध्यक्ष सतीश शुक्ला एवं उपाध्यक्ष त्रिभुवन कौशिल ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का भी पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। रत्ना, मोहिता एवं स्वाति ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। श्री धुर्वे, कल्पना एवं संकल्प सेठ ने गीत गाकर समां बांधा।
श्रीमती अलका सेठ ने बांसुरी वादन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं स्मिता देशपांडे ने कविता पाठ से महिलाओं के संघर्ष और सफलता को दर्शाया। संकल्प सेठ एवं जोएल नायर ने पियानो वादन एवं गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
महिला सदस्यों के लिए कई मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए। सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि खेलों के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरित किए।
कार्यक्रम में वायएचएआई की सक्रिय महिला सदस्यों रीना मिश्र, कल्पना सेठ, एसके मिरेंद्र एवं दीपा टंडन को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। वहीं 75 वर्षीय वरिष्ठतम सदस्य श्रीमती सुमन सेठ का विशेष रूप से सम्मान कर उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।
यह आयोजन संदीप सेठ के नेतृत्व में श्री तोमर, त्रिभुवन कौशिल, विकास नामदेव, नवीन माणिक, शैलेन्द्र, पी. एल. मिरेंद्र, मनोज मिश्रा, डॉ. सुनील, रितिका, आनंद, बी. एस. अहिरे, सीमा, प्रदीप, साधना, जय प्रकाश, पूनम, नविता, प्रीति, विजेश, रिया सहित अनेक सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

