कोरबा। सिंधी समाज के ईष्टदेव वरुण अवतार साईं झूलेलाल के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा द्वारा चेट्रीचंड महोत्सव 14 मार्च से 20 मार्च तक आस्था, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।
सचिव नरेश जगवानी ने बताया कि यह महोत्सव सिंधी नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है, जिसमें विविध सांस्कृतिक, खेलकूद और धार्मिक कार्यक्रम शामिल होंगे।
मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
14 मार्च: शाम 6 बजे सिंधु भवन, रानी रोड पर भगवान झूलेलाल की स्तुति, धुनी साहब, पूजा-आरती और भंडारे के साथ महोत्सव का शुभारंभ।
15-16 मार्च: एसपीएल-2 क्रिकेट मैच, सीएसईबी खेल मैदान में। समाज के युवक-युवतियां भाग लेंगे।
19 मार्च: सुबह 8 बजे बाइक रैली झूलेलाल मंदिर से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से संत कंवरराम उद्यान मेन रोड तक।
20 मार्च (मुख्य दिन):
सुबह 10 बजे झूलेलाल मंदिर में पूजा-अर्चना।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सिंधु भवन में रक्तदान शिविर।
दोपहर 1 बजे आम भंडारा।
शाम 5 बजे बहराणे साहब की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा मंदिर से निकलेगी, जिसमें आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी।
रात 10 बजे जोड़ापुल, तुलसीनगर में विसर्जन।
25 मार्च: झूलेलाल भगवान का छठा महोत्सव, सिंधु भवन में शाम 6 बजे।
यह महोत्सव सिंधी समाज की एकता, भक्ति और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेगा। पूज्य सिंधी पंचायत ने सभी सिंधी बंधु-बहनों को भाग लेकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















