कोरबा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (कोरबा पूर्व) में राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह (3 से 10 मार्च) के दौरान विभिन्न संरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुख्य अभियंता संजीव कंसल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समापन समारोह में अति. मुख्य अभियंता सुनील सरना (अध्यक्ष), अति. मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, एल.एन. सूर्यवंशी तथा वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी विशेष अतिथि रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों को संरक्षा शपथ दिलाई। उन्होंने कहा, “संरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। काम करते समय सभी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें और नियमों का सख्ती से पालन करें।
संयंत्र में सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाकर हम शून्य दुर्घटना का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। सुरक्षा को केवल सप्ताह तक सीमित न रखें, इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं।”
कारखाना प्रबंधक सुनील सरना ने कहा कि एक दुर्घटना न केवल परिवार को प्रभावित करती है, बल्कि पूरे संयंत्र पर भी असर डालती है। इसलिए सभी को सुरक्षा नीतियों को अपनाकर कार्य करना चाहिए। मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रवीण भगत ने सप्ताह भर के कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
समापन समारोह में संरक्षा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। संरक्षा अधिकारी माया सिंह द्वारा संरक्षा प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम का संचालन सुनील सोनवानी ने किया तथा आभार अधीक्षण अभियंता आर.पी. टण्डन ने व्यक्त किया।
अधीक्षण अभियंता जी.पी. भगत, सहायक अभियंता प्रकाश देवांगन,कविता ठक्कर विनय नेताम सहित अन्यअधिकारियों ने सक्रिय सहयोग दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















