चाम्पा। नवयुवक धीवर समाज भोजपुर चाम्पा द्वारा 23 मार्च 2026, सोमवार को श्री गुहा निषाद राज जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं झांकी प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आदर्श नगर भोजपुर (अक्षय धीवर के घर के पास, पी.आई.एल. रोड) में किया जाएगा।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष भी गुहा निषाद राज जयंती का आयोजन भोजपुर धीवर समाज द्वारा धूमधाम से किया गया था। इस वर्ष द्वितीय वर्ष के आयोजन को लेकर समाज के सदस्यों द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू एवं जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चाम्पा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल शामिल होंगे। वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में संभागीय धीवर समाज महासभा बिलासपुर के संरक्षक आर.एल. धीवर, अध्यक्ष देवव्रत भीष्म (संजू), महासचिव वेदप्रकाश धीवर, कोषाध्यक्ष महावीर धीवर, जनपद पंचायत नवागढ़ के सभापति अखिलेश भीष्म, ग्राम पंचायत अवरीद की सरपंच गीता श्याम धीवर, ग्राम पंचायत बिनौरी के सरपंच कमोद धीवर सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।
आयोजन की शुरुआत सुबह 8 बजे प्रभु श्रीराम के बाल सखा एवं अनन्य भक्त महाराजा गुहा निषाद राज के तैलचित्र की पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसके बाद समलेश्वरी मंदिर भोजपुर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो थाना चौक, मोदी चौक, सदर बाजार और कदम चौक होते हुए आदर्श नगर भोजपुर पहुंचेगी।
कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों का स्वागत, उद्बोधन और समाज के इतिहास व गौरव को दर्शाने वाली झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पश्चात सामूहिक भोग-भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नवयुवक धीवर समाज भोजपुर समिति द्वारा की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रमुख कृष्ण कुमार धीवर, कोषाध्यक्ष अक्षय धीवर, शांतिलाल धीवर, श्यामलाल धीवर, मिथिलेश धीवर, राजू धीवर, अनिल धीवर, टीकाराम धीवर, मोहित धीवर, बलिराम धीवर, मनीष धीवर, बाबूल धीवर, मनभावन धीवर, सेवक धीवर सहित समाज के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
आयोजकों ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए 9827361538, 9752835820, 9893731259 एवं 9522776605 पर संपर्क किया जा सकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















