कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को कोरबा जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने इस संबंध में जिले में संचालित सभी मदिरा दुकानों को पूर्णतः बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
शुष्क दिवस के दौरान जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, प्रीमियम मदिरा दुकानें, कम्पोजिट मदिरा दुकानें, एफएल-3, एफएल-3-क तथा अहाते पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान मदिरा की बिक्री, वितरण एवं परोसने की गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।
कलेक्टर ने आबकारी विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 1 अक्टूबर को निर्धारित समय के बाद सभी मदिरा दुकानों को नियमानुसार सीलबंद कराया जाए।
साथ ही 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस के दौरान जिले में अवैध रूप से शराब की बिक्री, परिवहन अथवा भंडारण न हो, इसके लिए प्रभावी निगरानी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा शुष्क दिवस के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















