श्री हित सहचारी सेवा समिति ने मनोरंजक गतिविधियों के साथ मनाया होली मिलन,महिलाओं ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

कोरबा। श्री हित सहचारी सेवा समिति द्वारा टीपी नगर में रंग पंचमी महोत्सव के अवसर पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डांस, मस्ती तथा कई रोचक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और प्रतिभागियों ने रंग पंचमी का आनंद लिया।

महिला समूह की संरक्षिका नीलू राय ने कार्यक्रम का समन्वय किया। आयोजकों द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजू गुप्ता, श्वेता दुबे, अंजना सिंह, नेहा सिंह, मीनाक्षी शर्मा, रजनी श्रीवास्तव, किरण सिंह, भावना स्वर्णकार, रूप माना, राजू श्री पांडे, डब्ल्यू. राजेश्वरी, मीरा बनाफर, शशिकला बघेल, शोभा असाटी, कुंती पटेल, कुमुद तिवारी, मीनाक्षी हल्दर, सरिता राय, अंशु सिंह, मंजू साहू, मीना ठाकुर, श्रद्धा कर्मी, उषा सिंह, अनीता राव, गुड़िया, प्रियंका वर्मा, रीना जायसवाल, विनीता सिंह, सारिका और मोना सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।