कोरबा। किडनी से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए शहर के मीना जैन मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों को डायलिसिस उपचार पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है।
अस्पताल में अनुभवी डॉक्टरों की निगरानी में आधुनिक मशीनों के माध्यम से डायलिसिस किया जाता है। मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण इलाज को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को डायलिसिस सहित अन्य आवश्यक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
किडनी रोगियों के लिए नियमित डायलिसिस बेहद जरूरी होता है, लेकिन आर्थिक कारणों से कई मरीज समय पर इलाज नहीं करा पाते। ऐसे में आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली यह निःशुल्क सुविधा मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारक मरीज डायलिसिस से संबंधित जानकारी और उपचार के लिए सीधे अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं। यहां अनुभवी चिकित्सा टीम द्वारा सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान किया जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















