कोरबा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समाप्त होने में अब एक माह से भी कम समय शेष है। ऐसे में गेवरा खदान अभी तक अपने उत्पादन लक्ष्य से पीछे चल रही है, जो एसईसीएल प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसी को देखते हुए एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने गेवरा खदान का दौरा कर उत्पादन की स्थिति का जायजा लिया और लक्ष्य हासिल करने के लिए माइन प्लान का अवलोकन किया।
दौरे के दौरान सीएमडी ने अधिकारियों से उत्पादन की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली और वित्तीय वर्ष के शेष दिनों में उत्पादन बढ़ाकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने खदान में चल रहे कार्यों, मशीनरी की स्थिति तथा उत्पादन प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की।
साथ ही सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उत्पादन में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर अरुण त्यागी सहित गेवरा परियोजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने सीएमडी को खदान में उत्पादन की मौजूदा स्थिति और आगामी दिनों की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक पार्थ मुखर्जी, जीएम राकेश कुमार, सिविल जीएम रवि चंद्रा, ऑपरेशन बिलासपुर के रमेश सिंदूर , एक्सकेवेशन जीएम नागेंद्र झा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
