कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमोदन और भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
इसी क्रम में नगर पालिका परिषद दीपका के पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधि सुजीत सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सुजीत सिंह की नियुक्ति के बाद क्षेत्र के भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा युवा वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















