कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के ग्राम पोड़ी उपरोड़ा स्थित हाई स्कूल परिसर में बनाए गए वाहन स्टैंड के निर्माण को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। इस निर्माण कार्य पर करीब 6 लाख रुपये की लागत खर्च किए जाने की बात सामने आई है, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर दिखाई दे रहे निर्माण के हिसाब से इतनी बड़ी राशि खर्च होना समझ से परे है।
बताया जा रहा है कि यह निर्माण कार्य जिला खनिज न्यास (DMF) मद से कराया गया है। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि वाहन स्टैंड के निर्माण में उपयोग की गई सामग्री और कार्य की स्थिति को देखते हुए लागत काफी ज्यादा बताई जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिला खनिज न्यास मद से होने वाले कई कार्यों में पहले भी अनियमितता और कमीशनखोरी के आरोप लगते रहे हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार से लेकर संबंधित अधिकारियों तक कमीशन का खेल चलता है, जिसके कारण कई बार काम की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस वाहन स्टैंड के निर्माण की तकनीकी जांच कराई जाए और स्वीकृत एस्टीमेट के अनुसार खर्च का मिलान किया जाए तो वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। फिलहाल निर्माण कार्य की लागत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्माण में स्वीकृत राशि का सही उपयोग हुआ है या नहीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















