महिला पत्रकारों ने जीता अपना मैच, ऊर्जा कप महिला क्रिकेट का सफल आयोजन

कोरबा। घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में आयोजित ऊर्जा कप महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में कोरबा प्रेस क्लब की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। प्रतियोगिता में महिला पत्रकारों की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए मैच अपने नाम किया।

बुधवार को कोरबा प्रेस क्लब की महिला क्रिकेट टीम और लायंस स्कूल इलेवन के बीच 10 ओवर का मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रेस क्लब की महिला खिलाड़ियों ने निर्धारित ओवरों में 94 रन का लक्ष्य खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस स्कूल इलेवन की टीम निर्धारित 10 ओवर में तय लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। इसके साथ ही प्रेस क्लब की महिला टीम ने मैच जीतकर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

मैच के बाद प्रेस क्लब कोरबा के सभी सदस्यों ने महिला क्रिकेट टीम की जीत पर खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उत्साह व खेल भावना की सराहना की। ऊर्जा कप महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।