घरेलू गैस के दुरुपयोग पर प्रशासन का शिकंजा: सेंटर प्वाइंट से 6 सिलेंडर जब्त

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज ट्रांसपोर्टर नगर स्थित सेंटर प्वाइंट प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने यहाँ व्यावसायिक प्रयोजन से 6 घरेलू गैस सिलेंडर (3 भरे, 3 खाली) रखे पाए।

यह सब्सिडी युक्त घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। प्रशासन ने संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सिलेंडर जब्त कर लिए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से नियमों का पालन करने की अपील की है और कहा है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।