कोरबा। विश्व महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बांकीमोंगरा मंडल की महामंत्री अनिता राजपूत ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लेकर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने देहदान का संकल्प पत्र भरकर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने इस पहल को अनुकरणीय बताते हुए अनिता राजपूत का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अनिता राजपूत के इस संकल्प की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
प्रीति स्वर्णकार ने कहा कि देहदान का संकल्प मानवता की सर्वोच्च सेवा का प्रतीक है, जिससे चिकित्सा शिक्षा और जरूरतमंदों को मदद मिलती है।
कार्यक्रम के बाद रंग पंचमी के अवसर पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर उत्सव मनाया तथा आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















