फागुनी गीतों और हास्य-चुटकुलों के साथ अग्रवाल समाज ने मनाया होली मिलन

कोरबा। अग्रवाल सभा एवं अग्रवाल महिला मंडल कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में अग्रसेन भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फागुनी गीत, भक्ति गीत, हास्य-चुटकुले और रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को उल्लासमय बना दिया।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि होली का पर्व आपसी भेदभाव को मिटाकर सभी को एक रंग में रंगने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें इस पर्व को सौहार्द और सादगी के साथ मनाना चाहिए।

समारोह में अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल, रामसिंह अग्रवाल, नागरमल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, श्रीकांत बुधिया, सचिव गोपाल अग्रवाल सहित अशोक मोदी, विश्वनाथ केडिया, देवी प्रसाद केडिया, आशीष खेतान, नरेन्द्र अग्रवाल, शंकरलाल टमकोरिया, अनिल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल और शिव मोदी समेत बड़ी संख्या में अग्र समाज के लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में अग्रवाल महिला मंडल द्वारा भी होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें होजी, डोल, डांस और विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष मनीषा गोयल, पूर्व अध्यक्ष उमा बंसल, आशा अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, किरण अग्रवाल, भगवती मोदी, अंजू अग्रवाल, अनिता सिंघल और सुमन केडिया सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।