कोरबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोरबा स्थित पतंजलि चिकित्सालय, महानदी कॉम्पलेक्स में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और औषधि प्रदान की गई।
शिविर में डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा और डॉ. वागेश्वरी शर्मा ने महिलाओं की जांच की। जांच के दौरान अधिकांश महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याएं सामने आईं। चिकित्सकों ने महिलाओं को इन समस्याओं के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और संतुलित आहार व नियमित देखभाल की सलाह दी।
महिलाओं को स्वास्थ्य सुधार के लिए गिलोय और गेहूं के जवारे के रस के सेवन की सलाह दी गई। साथ ही ऊर्जा बढ़ाने और कार्यक्षमता सुधारने के लिए विशेष क्वाथ भी नि:शुल्क पिलाया गया। शिविर में रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) की नि:शुल्क जांच की गई तथा शुगर से संबंधित औषधियां भी निःशुल्क वितरित की गईं।
इस आयोजन में प्रतिभा शर्मा, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल, कोषाध्यक्ष लायन गजेंद्र राठौड़, संरक्षक लायन सुधीर सक्सेना, नेत्रनंदन साहू, कमल धारीया, अश्वनी बुनकर, अरुण मानिकपुरी, मनीष कौशिक, तोरेंद्र सिंह, महेंद्र साहू, देवबली कुंभकार, राकेश इस्पात, सिद्धराम शाहनी और कंवल चंद्रा सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

