कोरबा। शहर की एक दुकान में काम करने वाला 26 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुभम कुर्रे कोसा सेंटर में काम करता था और 15 फरवरी को आखिरी बार काम पर आया था। इसके बाद वह दो दिन तक काम पर नहीं पहुंचा, जिस पर कोसा सेंटर के संचालक विनय देवांगन ने उसके पिता चुमन लाल कुर्रे को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलने पर परिजनों ने गेरवाघाट सहित आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। युवक का मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है।
इस संबंध में सीएसईबी चौकी में शुभम कुर्रे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने युवक के मोबाइल नंबर को ट्रैकिंग पर रखकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और अन्य माध्यमों से भी उसकी तलाश की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















