कोरबा। होली पर्व के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने सघन चेकिंग एवं कसावट अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी के मार्गदर्शन में 2 मार्च 2026 को शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष कार्रवाई की गई।
प्रमुख कार्रवाई
बीएनएसएस की धारा 170 के तहत 22 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
धारा 126 व 135 बीएनएसएस के तहत 120 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वाले 17 आरोपियों की गिरफ्तारी, 46 लीटर शराब जब्त; आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज।
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 121 वाहन चालकों पर कार्रवाई—बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने व अन्य नियम उल्लंघन पर सख्ती।
17 गिरफ्तारी वारंट व 13 स्थायी वारंट सहित कुल 30 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

“सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने रात्रि में अड्डेबाजी, गुंडागर्दी और शांति भंग की आशंका वाले तत्वों के विरुद्ध विशेष निगरानी रखी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस की अपील
नागरिक होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाएं। किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
