चित्रा टॉकीज प्रांगण में सजेगा होली मिलन समारोह, गोपाल मोदी के संग बिखरेंगे रंग

कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।

आयोजन का उद्देश्य होली के पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे और सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेद भुलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।