12,200 विद्यार्थी रहे उपस्थित, परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न
कोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को हाई स्कूल परीक्षा विषय हिन्दी (070) आयोजित की गई। जिले में जिला स्तरीय फ्लाइंग स्क्वाड एवं निरीक्षण दलों ने कुल 20 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण दल क्रमांक 2 ने सेजेस पोड़ी-उपरोड़ा, सेजेस गुरसिया एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण किया। दल क्रमांक 3 ने विजय नगर दीपका, सेजेस दीपका, सेजेस तिवरता, शासकीय उ.मा.वि. नुनेरा, रोजेस माखनपुर और सेजेस चैतमा का जायजा लिया।
दल क्रमांक 4 द्वारा सेजेस कुसमुंडा, आशा सरस्वती उ.मा.वि. कुसमुंडा, शासकीय उ.मा.वि. भिलाई बाजार, सेजेस हरदीबाजार एवं शासकीय उ.मा.वि. उतरदा का निरीक्षण किया गया। वहीं दल क्रमांक 5 ने शासकीय उ.मा.वि. बेहरचुवा, बोटली, सेन्द्रीपाली, नोनबिर्रा, भैसमा और गोढ़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित पाई गई। किसी भी केंद्र पर नकल का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ और सभी केंद्र निरंक पाए गए।
जिले में कुल 12,566 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 12,200 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 368 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की थी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

