पार्षद अश्वनी मिश्रा की पहल पर कटाईनार में आधार कार्ड सुधार हेतु विशेष शिविर का आयोजन     

कोरबा। बांकीमोंगरा वार्ड क्रमांक 13 में पार्षद अश्वनी मिश्रा की पहल पर कटाईनार दुर्गा मेन चौक में आधार कार्ड सुधार हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह कैंप पोस्ट ऑफिस के माध्यम से लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने पहुंचकर अपने आधार संबंधी त्रुटियों का सुधार कराया।

शिविर में नागरिकों ने अपने आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि सहित अन्य आवश्यक जानकारियों में सुधार करवाया। आधार केंद्रों की दूरी के कारण लोगों को जो परेशानियां होती थीं, उससे इस कैंप के माध्यम से राहत मिली।

पार्षद अश्वनी मिश्रा ने बताया कि वार्डवासियों की मांग को देखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए आगे भी इस प्रकार के प्रयास जारी रहेंगे, ताकि लोगों को शासकीय सेवाओं का लाभ सहज रूप से मिल सके।