कोरबा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के अवसर पर मंडल करतला अंतर्गत ग्राम नोनबिर्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हितग्राही सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आकाश सक्सेना (पूर्व जिला उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल अध्यक्ष रामकुमार गवेल, रतन सिंह राठिया, उपसरपंच जयलाल गुप्ता, पंच राजकुमार राठिया, आकाश गुप्ता, विकास राठौर, हर्ष गुप्ता, देवनारायण पटेल, पप्पू गुप्ता सहित ग्राम के अनेक लाभार्थी और ग्रामीणजन मौजूद रहे।
वक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर हितग्राहियों को सम्मानित कर उनके अनुभव भी साझा किए गए।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















