कोरबा।रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब निर्माण, धारण, विक्रय और परिवहन पर नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के दो आबकारी वृत्त कोरबा दक्षिण एवं कोरबा आंतरिक में बीते एक माह के भीतर कुल 98 प्रकरण दर्ज कर विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।
कोरबा दक्षिण आबकारी वृत्त में प्रभारी अधिकारी के निर्देशन में चार सप्ताह के दौरान आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत 53 मामले दर्ज किए गए।
कार्रवाई के दौरान 239.100 लीटर मदिरा तथा 605 किलोग्राम लाहन जप्त किया गया। कुल 52 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। साथ ही 14 मामलों में अवैध सामग्री न मिलने पर खाली तलाशी पंचनामा तैयार किए गए।
इसी प्रकार कोरबा आंतरिक आबकारी वृत्त में पिछले एक माह में 45 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान 112.50 लीटर मदिरा और 675 किलोग्राम लाहन जप्त किया गया। कुल 43 आरोपियों को न्यायालयीन कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गया, जबकि 27 मामलों में खाली तलाशी पंचनामा तैयार किया गया।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















