पत्रकार नरेन्द्र रात्रे को मातृ शोक

कोरबा। कोरबा सतनामी कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र कुमार रात्रे की माताजी श्रीमती रेशम बाई रात्रे (पति रामेश्वर प्रसाद रात्रे, सेवानिवृत्त बालको कर्मचारी) का आज उपचार के दौरान निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर  में चल रहा था।

परिजनों के अनुसार, उन्होंने आज अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार सहित सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

स्वर्गीय रेशम बाई रात्रे अपने पीछे तीन पुत्र देवेन्द्र, नरेन्द्र एवं राजेन्द्र सहित नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

उनका अंतिम संस्कार 21 फरवरी, शनिवार को प्रातः 10 बजे भदरापारा, बालको स्थित निवास (गुरु घासीदास चौक के पास) से अंतिम यात्रा निकालकर सतनाम नगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
ॐ शांति।