कोरबा। कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने विवाह का भरोसा दिलाकर पिछले लगभग एक वर्ष से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
महिला का कहना है कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था और इसी माह दोनों का विवाह तय होने की बात कही जा रही थी। विवाह की तैयारियां भी चल रही थीं, लेकिन अंतिम समय में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।
स्वयं को ठगा हुआ महसूस करने के बाद महिला ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कटघोरा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आरोपों के समर्थन में तथ्य सामने आने पर आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत अपराध दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी अपने गृह क्षेत्र चला गया था।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और घरघोड़ा, जिला रायगढ़ में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कटघोरा लाया गया है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















