आज निकलेगा युवा जोहार कार्यक्रम,जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का जगह-जगह होगा स्वागत

कोरबा।भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा जोहार कार्यक्रम आज कनकी धाम से कोरबा तक निकाला जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का विभिन्न चौक-चौराहों पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे कनकी धाम में पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद यात्रा उरगा चौक होते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय तक पहुंचेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत गऊ माता चौक से सीतामढ़ी में सुबह 11 बजे, पुराना बस स्टैंड 11:30 बजे, आईटीआई चौक (नगर निगम कार्यालय के पास) 12 बजे, कोसाबाड़ी चौक 12:30 बजे, सुभाष चौक 1 बजे, घंटाघर चौक 1:30 बजे, बुधवारी चौक 2 बजे तथा टीपी नगर चौक 2:30 बजे स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

युवा जोहार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोरबा नगर एवं कोसाबाड़ी मंडल में बैठक आयोजित कर रणनीति तैयार की गई। आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।