दिव्य हनुमंत कथा की तैयारियों पर पार्षदों की बैठक आज

कोरबा।नगर में 28 मार्च 2026 से प्रस्तावित दिव्य हनुमंत कथा के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका निगम कोरबा के सभी पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को आयोजित की गई है।

बैठक शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक पंचवटी विश्राम गृह, कोरबा में संपन्न होगी। बैठक में आयोजन की विस्तृत रूपरेखा, जिम्मेदारियों का निर्धारण तथा आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में महापौर संजू देवी,जुड़ावन सिंह एवं आयोजन समिति अध्यक्ष अमरजीत सिंह की विशेष उपस्थिति रहेगी।

सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने सभी पार्षदों से निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।