कोरबा।जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं एवं भावी उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे सांस्कृतिक भवन, पुराना नगर पालिका के सामने बिलासपुर रोड, कटघोरा में किया जाएगा।
शिविर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत अनुदानित ऋण प्राप्त करने संबंधी विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों द्वारा ऋण प्रक्रिया, पात्रता शर्तों, आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की जानकारी भी दी जाएगी।
महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा ने जिले के इच्छुक युवक-युवतियों एवं उद्यमियों से निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है, ताकि वे शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















