कोरबा।13 से 15 फरवरी तक आयोजित मैनपाट महोत्सव में लखनऊ घराने की एकल कथक नृत्यांगना एवं डीपीएस एनटीपीसी की छात्रा अश्वीका साव ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी उत्कृष्ट नृत्य कला के लिए सम्मान समारोह में जिला प्रशासन अंबिकापुर के अतिरिक्त कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
अश्वीका साव बचपन से ही भारतीय शास्त्रीय नृत्य कत्थक के प्रति समर्पित रही हैं। निरंतर साधना, अनुशासन और गुरुजनों के मार्गदर्शन से उन्होंने इस विधा में विशेष दक्षता हासिल की है। उनकी माता, जो डीपीएस एनटीपीसी में शिक्षिका हैं, का उन्हें निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलता रहा है।
विद्यालय स्तर से लेकर राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों दुबई, थाईलैंड और मलेशिया तक अपनी प्रस्तुतियों से उन्होंने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि अनेक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। मैनपाट महोत्सव में उनकी प्रस्तुति को कला प्रेमियों और उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















