सुरेंद्र सिंह कंवर बने अधिवक्ता संघ पाली के अध्यक्ष, निर्विघ्न संपन्न हुए चुनाव

कोरबा-पाली।अधिवक्ता संघ पाली के चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हो गए। अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह कंवर ने 37 मत प्राप्त कर विजय हासिल की।

इस बार आरक्षण व्यवस्था के तहत कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पुष्पा शिंदे निर्विरोध निर्वाचित हुईं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महिला वर्ग से मुन्नी बाई तथा पुरुष वर्ग से मनोज प्रजापति, उपवन सिंह खैरवार, राममुरारी जायसवाल, हरिशंकर दुबे और विकास ठाकुर सर्वसम्मति से चुने गए।

अन्य पदों पर हुए चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर परमोशन दास, सचिव पद पर अश्वनी वर्मा, सहसचिव पद पर प्रेमसिंह और कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप शर्मा विजयी घोषित किए गए।

पुस्तकालय सचिव पद पर संतोष दास तथा सांस्कृतिक सचिव पद पर दाऊ दीवान महत ने जीत दर्ज की।

संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी नवीन कुमार सिंह एवं सह-चुनाव अधिकारी हरीश वंदानी ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संघ की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।