रावतपारा से भाटापारा छुरीखुर्द मार्ग पर उबड़-खाबड़ सड़क से बढ़ी परेशानी
कोरबा।कोरबा जिले में जल आवर्धन योजना के तहत घर-घर जल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन संबंधित ठेकेदार की लापरवाही से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पाइप बिछाने के लिए सड़क किनारे खोदे गए गड्ढों को समुचित रूप से भरकर समतल नहीं किया गया है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार रावतपारा से भाटापारा छुरीखुर्द जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे खुदाई कर पाइप डाली गई, लेकिन कई स्थानों पर गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं। नियम के अनुसार खुदाई के बाद मिट्टी डालकर सड़क को समतल करना आवश्यक है, परंतु ऐसा नहीं किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइप बिछाने से कांक्रीट सड़क को भी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर सड़क उबड़-खाबड़ हो गई है, जिससे दोपहिया और पैदल राहगीरों को खासतौर पर दिक्कत हो रही है। रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब गड्ढे स्पष्ट दिखाई नहीं देते।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदार को निर्देशित कर जल्द से जल्द गड्ढों को भरवाकर सड़क को दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















