बिलासपुर/कोरबा। दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते 14 एवं 15 फरवरी 2026 को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन द्वारा किमी 774/13-15 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 389 के स्थान पर रिलीविंग गर्डर लॉन्चिंग हेतु ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। अधोसंरचना विकास के इस कार्य के कारण कुछ यात्री गाड़ियों को रद्द तथा आंशिक रूप से निरस्त किया गया है।
❖ 14 फरवरी 2026 को रद्द ट्रेनें
68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस पैसेंजर
❖ 15 फरवरी 2026 को रद्द ट्रेनें
58206 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस पैसेंजर
58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
❖ बीच मार्ग में समाप्त/आंशिक रद्द ट्रेनें
14 फरवरी को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी। यह गाड़ी बिलासपुर से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
14 फरवरी को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। अतः यह गाड़ी गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
❖ भिलाई स्टेशन पर तकनीकी कार्य से प्रभावित ट्रेनें
भिलाई स्टेशन पर 11 केवी सीएसपीडीसीएल फीडर एवं आर-टाइप इलेक्ट्रॉन पोर्टल के डिस्मेंटलिंग कार्य के कारण 14 फरवरी 2026 को निम्न ट्रेनें भी रद्द रहेंगी—
68701 रायपुर-दुर्ग मेमू
68702 दुर्ग-रायपुर मेमू
68703 रायपुर-दुर्ग मेमू
68704 दुर्ग-रायपुर मेमू
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















