कोरबा-हरदीबाजार। कोरबा जिले के एसईसीएल प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रलिया (थाना हरदीबाजार) में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां 25 वर्षीय युवती गीता निषाद ने अपने ही वृद्ध पिता अशोक निषाद की धारदार हंसिया से हमला कर निर्मम हत्या कर दी।
घटना सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी बेटी ने पिता के सीने और सिर पर हंसिया से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि गीता निषाद कोरबा में रहती थी और कुछ दिनों के लिए अपने पिता के घर आई हुई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता बेटी के जीवन-यापन और भरण-पोषण के तौर-तरीकों को लेकर आपत्ति जता रहे थे तथा उसे गलत रास्ते पर जाने से मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो हिंसक रूप ले बैठा।
घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने आरोपी बेटी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हंसिया जप्त कर लिया है। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















