कोरबा ।कोरबा-पूर्व स्थित सीएसईबी कॉलोनी के 428 आवासीय मकानों को प्रबंधन ने करीब तीन साल पहले कंडम घोषित कर दिया था। इसके बाद यहां रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों को मकान खाली करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे।
करीब एक साल पहले कॉलोनी के पांच ब्लॉकों में मकानों का डिस्मेंटल कार्य ठेका कंपनी के माध्यम से शुरू किया गया। तोड़े गए मकानों का मलबा भी हटा दिया गया, लेकिन इसके बाद यह कार्य पूरी तरह बंद हो गया। फिलहाल 300 से अधिक कंडम मकानों का ध्वंस कार्य अब भी बाकी है।
डिस्मेंटल कार्य बंद रहने के कारण खाली पड़े मकानों की खिड़कियां, दरवाजे और अन्य कीमती सामग्री चोरी हो चुकी है। कॉलोनी में असुरक्षा का माहौल बन गया है और अव्यवस्था लगातार बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से काम बंद होने के बावजूद प्रबंधन की ओर से न तो सुरक्षा के इंतजाम किए गए और न ही डिस्मेंटल कार्य को आगे बढ़ाने की कोई जानकारी दी गई।
इस मामले में सिविल विभाग के अधीक्षण अभियंता एच.एल. भूआर्य ने बताया कि ध्वंस कार्य क्यों बंद है, इसकी जानकारी मुख्य अभियंता ही दे सकते हैं।
अब सवाल यह है कि प्रबंधन कब तक कंडम मकानों को खुला छोड़कर चोरी और असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देता रहेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















