कोरबा।कोरबा शहर के सबसे व्यस्त संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज निर्माण की योजना एक बार फिर प्रशासनिक सुस्ती की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। मंजूरी के दो साल बाद 17.45 करोड़ रुपए का टेंडर फाइनल तो हो गया, लेकिन करीब दो महीने बीतने के बाद भी ठेका कंपनी से अब तक एग्रीमेंट नहीं हो सका है। ऐसे में निर्माण कार्य शुरू होने की तारीख तय नहीं हो पा रही है।रायपुर की शिला कंस्ट्रक्शन कंपनी को यह ठेका दिया गया है। अनुबंध नहीं होने की वजह से अब तक वर्क ऑर्डर भी जारी नहीं किया गया है। काम शुरू होने के बाद अंडरब्रिज के निर्माण में करीब डेढ़ साल का समय लगेगा।
10 साल से बन रही है योजना
संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग पर पिछले करीब 10 साल से अंडरब्रिज की योजना बनाई जा रही है। दो साल पहले डीएमएफ मद से 50 प्रतिशत राशि की मंजूरी मिलने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ी। अंडरब्रिज की कुल लागत 30 करोड़ 97 लाख 89 हजार रुपए तय की गई है, जिसमें आधी राशि रेलवे द्वारा दी जाएगी।88 मकान तोड़े, जमीन खाली… फिर भी काम शुरू नहींअंडरब्रिज के लिए एक साल पहले 88 मकानों को मुआवजा देकर हटाया गया था। जमीन क्लियर होने के बाद पीडब्ल्यूडी सेतु निर्माण विभाग ने फरवरी में टेंडर प्रक्रिया शुरू की। तीन कंपनियों ने टेंडर भरा था।
दिसंबर में रेट अप्रूवल के बाद शिला कंस्ट्रक्शन को काम सौंपा गया, लेकिन अब तक अनुबंध नहीं हो पाया है।संयुक्त सर्वे भी अधूरारेलवे, सेतु निर्माण विभाग और ठेका कंपनी के बीच होने वाला संयुक्त सर्वे भी अब तक नहीं हो सका है।
बिना सर्वे के काम शुरू नहीं किया जा सकता। ठेका कंपनी को निर्माण से पहले बोरिंग का काम भी कराना है, जो अभी बाकी है।पाइपलाइन और बिजली खंभों की शिफ्टिंग अटकीअंडरब्रिज निर्माण से प्रभावित पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए नगर निगम को 2 करोड़ 6 लाख रुपए दिए गए हैं।कुछ जगह पाइपलाइन शिफ्ट हो चुकी है, लेकिन कई स्थानों पर काम बाकी है। वहीं बिजली खंभों की शिफ्टिंग अब तक शुरू नहीं हो सकी है।
फाटक बंद होते ही जामसंजय नगर, मानिकपुर, इमलीछापर और सर्वमंगला रेलवे क्रॉसिंग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल हैं। यहां हर 7 मिनट में मालगाड़ी गुजरती है। फाटक बंद होते ही सुनालिया चौक पर जाम लग जाता है। कई बार लोगों को आधे घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ता है और ट्रेन तक छूट जाती है।
SDO बोले– वर्क ऑर्डर नहीं मिलासेतु निर्माण विभाग के एसडीओ एम.एम. ओहदार ने बताया कि ठेका कंपनी से अनुबंध अभी बाकी है। वर्क ऑर्डर भी अब तक नहीं मिला है। टेंडर प्रक्रिया रायपुर से होती है। अनुबंध के बाद ही काम शुरू हो सकेगा, फिलहाल समय-सीमा बताना संभव नहीं है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















