इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप में अभिषेक खांडेकर का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण व रजत पदक जीते

कोरबा।दिल्ली में आयोजित 5वीं इंडिया इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप 2026 में कोरबा जिले के युवा खिलाड़ी अभिषेक खांडेकर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक अपने नाम किया है।

अभिषेक ने 94 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मजबूत खिलाड़ियों का सामना किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अन्य देशों के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया, जिससे उनकी यह उपलब्धि और भी गौरवपूर्ण बन गई है।

अभिषेक की इस सफलता से जिले में खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह का माहौल है। उनकी मेहनत और लगन आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।