कोरबा।एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना, कोरबा के तत्वावधान में आयोजित रिपब्लिक कप 2026 बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन नगर निगम कॉलोनी, निहारिका स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के भव्य बैडमिंटन कोर्ट में किया गया। एकदिवसीय इस टीम प्रतियोगिता में तीन आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में 25 से 45 वर्ष, 45 से 60 वर्ष तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग शामिल रहे। 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग में 16 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें गौतम और अमन की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि अवनीश पाठक व नरेंद्र उइके उपविजेता रहे।
45 से 60 वर्ष आयु वर्ग में भूषण उरांव और जगदेव की जोड़ी ने विजय हासिल की। इस वर्ग में मनीष गुप्ता व नितिन गुप्ता को उपविजेता घोषित किया गया। वहीं 60 प्लस आयु वर्ग में डॉ प्रभात पाणिग्रही और स्वाति रेगे की जोड़ी विजेता बनी, जबकि सुधीर रेगे व डॉ ज्योति श्रीवास्तव उपविजेता रहे।
आयोजन को सफल बनाने में एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल, कोरबा जिला बैडमिंटन संघ (केडीबीए) के संरक्षक अशोक शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट भूषण उरांव, सचिव मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोनल फेलिक्स, केडीबीए अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, महेश गुप्ता, सुधीर रेगे, श्रीराम तिवारी, चीफ रेफरी सूर्यकांत ठाकुर एवं कार्यक्रम संचालक अमित बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विजेताओं को ₹3100 तथा उपविजेताओं को ₹2100 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल ने कहा कि “सच्चा चैंपियन वही होता है जो खेल भावना, प्रतिस्पर्धियों के प्रति सम्मान और कभी हार न मानने के जज़्बे के साथ खेलता है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का मंच प्रदान करना था।”
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















