कोरबा।कोरबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए एचटीपीपी (HTPP) कॉलोनी से रामनगर–स्याहीमुड़ी को जोड़ने वाले मार्ग को तत्काल प्रभाव से खुलवा दिया। बीते 15 दिनों से बंद इस मार्ग के कारण हजारों नागरिकों को रोज़ाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
क्या था पूरा मामला
रामनगर और स्याहीमुड़ी बस्ती के निवासियों ने हाल ही में मंत्री श्री देवांगन से मुलाकात कर शिकायत की थी कि विद्युत उत्पादन कंपनी एचटीपीपी द्वारा सुरक्षा सहित अन्य कारणों का हवाला देते हुए मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया है। मार्ग बंद होने से लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा था।
मौके पर पहुंचे मंत्री, दिए सख्त निर्देश
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री श्री देवांगन बुधवार को स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद मुख्य अभियंता सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मंत्री के निर्देश पर तत्काल जेसीबी मशीन मंगवाई गई।
मार्ग पर डाली गई मिट्टी और मलबे को हटाया गया।
कुछ ही समय में सड़क को आवागमन के लिए पूरी तरह खोल दिया गया।
अधिकारियों को भविष्य में प्लांट से लगी बस्तियों के लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए।
मार्ग खुलते ही रामनगर और स्याहीमुड़ी बस्ती में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में मौजूद वार्डवासियों ने मंत्री के त्वरित निर्णय और सक्रियता की सराहना की। लोगों ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि ज़मीन पर उतरकर समस्याएं सुनते और हल करते हैं, तभी आम जनता को वास्तविक राहत मिलती है।
इस मौके पर कई पार्षद, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
