कोरबा।कोरबा जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से स्थापित साइबर थाना का उद्घाटन बुधवार 28 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे किया जाएगा। सिविल लाइन थाना परिसर में बने इस साइबर थाना का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से करेंगे।
जिला पुलिस प्रशासन ने इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा कुछ दिन पूर्व ही साइबर थाना स्थापना की घोषणा की गई थी, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है।
साइबर थाना के शुरू होने से ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध, सोशल मीडिया अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी के मामलों की त्वरित जांच व कार्रवाई में तेजी आने की उम्मीद है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















