कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी में चोरों ने रिटायर्ड एएसआई ग्लैडबिन कुमार के सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
पीड़ित ग्लैडबिन कुमार परिवार सहित पिथौरा गांव गए हुए थे। मकान की देखरेख के लिए पड़ोसी और एक रिश्तेदार को चाबी दी गई थी। देर रात जब रिश्तेदार घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर आलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे जेवरात गायब थे। चोरी गए जेवरात बेटी और बेटे की शादी के लिए रखे गए थे।
सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
घटना के बाद सीएसईबी कॉलोनी में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















